Daily Numerology horoscope (15 दिसंबर का अंकफल): सोच से ज्यादा लाभ कमाएंगे इन 8 तारीखों में जन्मे लोग, पढ़ें 15 दिसंबर का अंकफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 15, 2025, 07:18 AM IST
Daily Numerology horoscope (15 दिसंबर का अंकफल): आज सफला एकादशी का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अपने जन्म की तारीख से जान सकते हैं। इसके लिए आपको दैनिक अंकफल की आवश्यकता होगी। दैनिक अंकफल के माध्यम से दिन घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
15 दिसंबर का अंकफल
Daily Numerology horoscope (15 दिसंबर का अंकफल): आज 15 दिसंबर दिन सोमवार सफला एकादशी का दिन है। आज की तारीख 15 के अंकों का योग 6 है और अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 6 के स्वामी शुक्र हैं। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 9 है। अंक 9 मंगल का माना जाता है। इस कारण आज पूरे दिन पर मंगल और शुक्र का प्रभाव रहने वाला है। अंक 6 फिल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान और प्रसिद्धि का कारक है। आज का दिन सोमवार होने के कारण चंद्रमा का भी प्रभाव भी पूरे दिन पर देखने को मिलेगा। आइए दैनिक अंकफल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य-शुक्र प्रगति देंगे। सूर्य-बुध का सपोर्ट है। भाग्यांक 9 का मंगल रियल एस्टेट, आईटी और बैंकिंग में लाभ दे सकता है। नेत्र या पेट संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस ग्रोथ के लिए दिन शुभ है। मूलांक 5 और 7 वाले व्यक्ति लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में लाभ होगा। जॉब में नई जिम्मेदारी मिलेगी। व्यवसाय में यात्रा संभव है। स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: श्री गणेश उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस डील से लाभ होगा। मूलांक 4 और 7 वाले उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। सेहत में सुधार होगा।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 5 और 7 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। मूलांक 6 और 8 वाले उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। सेहत को लेकर खुश रहेंगे।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में लाभ है। शुक्र और शनि उच्चाधिकारी से प्रमोशन का अवसर दिला सकते हैं। साइनस के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
केतु और मंगल बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में प्रमोशन के लिए आशान्वित रहें। शुगर के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: मसूर और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल बड़ा लाभ दे सकता है। शनि और शुक्र जॉब में बड़ी सफलता देंगे। बुध और शुक्र नई बिजनेस डील दिला सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल और शुक्र का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 4 और 7 वाले सहयोग सुखद है। मंगल व्यवसाय को नई दिशा देंगे। शुक्र और मंगल उच्चाधिकारी से पदोन्नति दिला सकते हैं। लिवर संबंधी रोग दे सकता है।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।