अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: 31 जनवरी के दिन किन लोगों पर बरसेगी कृपा, किन्हें रखना होगा खास ख्याल, पढ़ें आज का अंकफल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 31 जनवरी दिन शनिवार है। अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

आज का अंकफल (pc: canva)

आज का अंकफल (pc: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 31जनवरी 2026 है। 31 का संयुक्त अंक03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है।यह धर्म,धन,वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है।31-01-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा।अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र हैं।अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 फ़िल्म,अभिनय, धन के सुंदर व्यय, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

31 जनवरी 2026 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक-03 व 02
  • जाँब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है।जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
  • स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग-लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत-70%

जन्मांक 02

  • शुभ अंक-01 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति जाँब में लाभ दे सकता है।
  • स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
  • आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग-हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत-65%

जन्मांक 03

  • शुभ अंक-04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की प्राप्ति के संकेत हैं।
  • स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
  • आज का उपाय-गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग-पीला व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत-65%

जन्मांक 04

  • शुभ अंक-06 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जाँब में अंक 05 व 06 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है।
  • आज का उपाय-हेल्थ में सुधार के लिए तिल व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग-लाल व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत-55%

जन्मांक 05

  • शुभ अंक-04 व 06
  • जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में नामांक 02 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
  • आज का उपाय-हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग-हरा व आसमानी।
  • भाग्य प्रतिशत-65%

जन्मांक 06

  • शुभ अंक-07 व 08
  • जाँब व व्यवसाय-आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
  • स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय-गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग-नीला व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत-60%

जन्मांक 07

  • शुभ अंक-05 व 06
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में केतु व राहु कोई नया अनुबंध दे सकता है। व्यवसाय को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र व हार्ट के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय-सूर्योपासना करें।
  • शुभ रंग-लाल व पीला

जन्मांक 08

  • शुभ अंक-07 व 09
  • जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है।जाँब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय-हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
  • शुभ रंग-लाल व नारंगी।
  • भाग्य प्रतिशत-75%

जन्मांक 09

  • शुभ अंक-02 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 06 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
  • स्वास्थ्य-उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।
  • आज का उपाय-मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर इत्यादि का दान करें।
  • शुभ रंग-नारंगी व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत-65%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article