अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal (27 January 2026): महीने के इन 7 तारीखों में जन्मे लोग आज काटेंगे चांदी, पढ़ें 27 जनवरी का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकज्योतिष भविष्यफल) 27 January 2026 (मंगलवार): आप अपनी बर्थडेट के माध्यम से अपने आने वाले कल के बारे में एक अनुमान लगा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में भी आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन मंगलवार आपके लिए कैसा रहेगा?

27 जनवरी का अंकफल

27 जनवरी का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकज्योतिष भविष्यफल) 27 January 2026 (मंगलवार):आज तारीख 27-01-2026 है और दिन मंगलवार है। पूरी तारीख का योग करें तो (2 + 7 + 0 + 1 + 2 + 0 + 2 + 6 = 20) और 2 + 0 = 2 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 2 है, जिसका संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। वहीं, आज की तारीख 27 है, जिसका योग 2 + 7 = 9 बनता है। अंक 9 का स्वामी ग्रह मंगल होता है।

चंद्रमा मन, भावनाएं, संवेदनशीलता और मानसिक संतुलन का कारक है, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है। आज चंद्रमा और मंगल के संयुक्त प्रभाव से दिन भावनात्मक होने के साथ-साथ एक्शन लेने वाला भी रह सकता है। जो लोग धैर्य के साथ सही समय पर निर्णय लेंगे, उन्हें लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज भाग्यांक 2 का प्रभाव आपके लिए मिला-जुला रहेगा। जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग आपको संभाल लेगा। बिजनेस में नई डील को लेकर सोच-विचार ज्यादा करना पड़ सकता है। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

आज आपका दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा क्योंकि भाग्यांक और मूलांक समान हैं। जॉब में प्रशंसा मिल सकती है। बिजनेस में पुराने संपर्क लाभ दिला सकते हैं। मानसिक रूप से थोड़ा भावुक रहेंगे। नींद की कमी से थकान हो सकती है।

उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

आज मंगल और चंद्रमा का प्रभाव आपको काम में तेजी देगा। जॉब में कोई नया अवसर मिल सकता है। बिजनेस में विस्तार की योजना बनेगी। जल्दबाजी से बचें। सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

उपाय: गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

आज बैंकिंग, मीडिया और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। जॉब में स्थिरता आएगी। बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: कंबल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

आज बिजनेस में मूवमेंट बना रहेगा। जॉब में इंटरव्यू या मीटिंग सफल हो सकती है। निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें। थकान महसूस हो सकती है।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में निवेश सोच-समझकर करें। भावनात्मक मामलों में संतुलन रखें।बीपी या शुगर के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: चावल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, गुलाबी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण का है। जॉब में काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। बिजनेस में धैर्य से काम लें। लिवर या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज मंगल और चंद्रमा का असर आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। जॉब में स्थिरता और सम्मान मिलेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।

उपाय: उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नीला, काला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

आज मंगल का प्रभाव आपको ऊर्जा देगा। जॉब में काम पूरे होंगे। बिजनेस में नई शुरुआत संभव है। गुस्से से बचें। स्किन या ब्लड से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article