अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal 20 February 2026: अपनी बर्थडेट्स से जानिए आज आपका दिन अच्छा रहेगा या खराब, पढ़ें अंक भविष्यफल यहां

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है। अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

आज का अंक भविष्यफल 20 फरवरी 2026 (pc: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal 20 February 2026: आज 20 फरवरी 2026 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व तार्किक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 20-02-2026 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

20 फरवरी 2026 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक- 02 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 09 व 03 का उच्चाधिकारी आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
  • स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • आज का उपाय- चावल का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

जन्मांक 02

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 02 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
  • स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 03

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है।
  • आज का उपाय- तिल का दान करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 04

  • शुभ अंक- 05 व 06
  • जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व शुक्र सपोर्टिंग हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अंक 06 व 09 से शुभ लाभ है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
  • आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 05

  • शुभ अंक- 06 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक02 व 03 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 06

  • शुभ अंक- 07 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जाँब में भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य- बीपी या शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग- लाल व नारंगी।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 07

  • शुभ अंक- 05 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ रंग- पीला व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 08

  • शुभ अंक- 04 व 05
  • जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध है। शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- गेंहू व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग- पीला व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 09

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article