अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish : महीने की इन 4 तारीखों में जन्मे लोगों का 'गुड डे' आज, अंकफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार

Aaj Ka Ank Jyotish (3 May 2026) आज का अंकफल : आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है , इसके बारे में आप दैनिक अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं।

Image

3 मई 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish (3 May 2026) आज का अंकफल : आज 03 मई 2026 है। 03 का अंक ज्ञान, धर्म, आध्यात्मिकता और इंटेलिजेंस का प्रतीक माना जाता है। यह अंक व्यक्ति को सीखने, समझने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसका स्वामी ग्रह गुरु है, जो ज्ञान, विस्तार और पॉजिटिविटी का कारक है। आज का भाग्यांक 09 है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा, हिम्मत और एक्शन का प्रतीक होता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, आत्मविश्वास और सही फैसले लेने के लिए बेहतर है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में नामांक 02 और 09 की मदद से प्रगति होगी। सूर्य और मंगल का सहयोग आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। काम में एनर्जी बनी रहेगी। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। आज शीतल जल और मिष्ठान का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में काम का प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन गुरु और सूर्य का सपोर्ट मिलने से काम पूरे हो जाएंगे। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे योग हैं। गुरु और सूर्य का सपोर्ट प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। बिजनेस में भी विस्तार होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में खासकर टीचिंग, बैंकिंग और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। नई डील या अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी सीनियर का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। शुक्र और मंगल का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा और उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, सावधानी रखें। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में भी ग्रोथ के अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य में साइनस या एलर्जी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। शनि, मंगल और शुक्र का सहयोग आपको नई उपलब्धि दिला सकता है। प्रमोशन या नई डील मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग सफेद और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और सूर्य का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article