अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज मिलेगा इन 5 राशियों को भरपूर भाग्य का साथ, बढ़ेगी आमदनी और मान-सम्मान

Aaj Ka Rashifal (3 May 2026) आज का राशिफल : 3 मई 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसकी जानकारी आप दैनिक राशिफल के माध्यम से कर सकते हैं।

Image

3 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (3 May 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है और दिन रविवार है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य मेष में, शनि व मंगल मीन में तथा गुरु मिथुन में स्थित हैं। आज सूर्योपासना अत्यंत फलदायी रहेगी। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें और गायत्री मंत्र का जप करें। हनुमान जी की उपासना से साहस, बल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि में हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में जल, गुड़ और अन्न का दान करना पुण्यदायी रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए 3 मई का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

आज सूर्य आपकी राशि में स्थित होकर आपको जबरदस्त ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा। अष्टम चन्द्रमा अचानक लाभ के संकेत दे रहा है, जिससे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा और नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

शुक्र आपकी राशि में होकर आकर्षण और धन दोनों बढ़ा रहा है। बिजनेस में सफलता के योग हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जॉब में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना होगा, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा।

उपाय: उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

बुध और शुक्र व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन गुरु का साथ संतुलन बनाए रखेगा। बिजनेस में नई शुरुआत हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। लव लाइफ में खुशी और संतुलन रहेगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर आपकी सोच को सकारात्मक बनाएगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

सूर्य नवम भाव में होकर आपके भाग्य को मजबूत बना रहा है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में भी अच्छे अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन समय का सही उपयोग जरूरी है।

उपाय: भैरव उपासना करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

सूर्य अष्टम और शुक्र नवम भाव में रहकर करियर में रुके कार्यों को गति देंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

सूर्य सप्तम और गुरु भाग्य भाव में होकर करियर और बिजनेस में सफलता देंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है लेकिन स्थिति संभल जाएगी। धन का आगमन होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

उपाय: सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी, खासकर आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नई डील लाभ दे सकती है और पुराने काम पूरे होंगे। लव लाइफ में सुधार आएगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

सूर्य पंचम और गुरु सप्तम भाव में रहकर करियर और बिजनेस में उन्नति देंगे। परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नई डील या अनुबंध से लाभ होगा। शाम के समय यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।

उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

शनि और मंगल तृतीय भाव में रहकर मेहनत का पूरा फल देंगे। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो विवाद हो सकता है। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा।

उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

सूर्य तृतीय और शनि-मंगल द्वितीय भाव में रहकर आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे। जॉब में बदलाव के संकेत हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है, धैर्य रखें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि का 3 मई 2026 का राशिफल

गुरु चतुर्थ और सूर्य द्वितीय भाव में रहकर परिवार और करियर में लाभ देंगे। जॉब में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article