अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 14 February 2025: पंचांग से जानिए फरवरी की 14 तारीख के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, सूर्योदय-सूर्योस्त समय और विशेष उपाय

14 February 2025 Panchang: आज परम पवित्र माघ फाल्गुन तिथि की द्वितीया तिथि है और दिन शुक्रवार है। वैभव लक्ष्मी व्रत रहें। भगवान विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। साथ ही पंचांग से जान लें आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Image

14 February 2025 Panchang

14 February 2025 Panchang: आज श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें। विष्णु जी की मन से उपासना करें। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। विष्णु जी के 108 नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 February 2025)

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-फाल्गुन,कृष्ण पक्ष,द्वितीया

पर्व-परम पुण्यदायी फाल्गुन द्वितीया,वैभव लक्ष्मी महाव्रत

दिवस -शुक्रवार

सूर्योदय-07:03am

सूर्यास्त-6:08pm

नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद 11:11pm तक फिर उत्तराभाद्रपद

चन्द्र राशि - सिंह,स्वामी -सूर्य

सूर्य राशि- कुम्भ,स्वामी ग्रह-शनि

करण- तैतिल 09:07 am तक फिर गर

योग- अतिगण्ड 07:23 am तक फिर सुकर्मा

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ke Shubh Muhurat)

अभिजीत-12:12pm से 12:58 pm तक

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:20pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:05am तक

अमृत काल-06:07am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 से दोपहर 12 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article