अध्यात्म

13 August 2024 Panchang: पंचांग से जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, प्रदोष काल और अभिजित मुहूर्त

13 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 13 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि रहेगी। इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन शुभ रवि योग भी रहेगा। जानिए 13 अगस्त का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 13 August 2024

13 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार आज सावन महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत है। इस व्रत में मां गौरी की पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी भी रहेगी। अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं गोधुली मुहूर्त शाम 06:25 से शाम 07:26 तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 03 बजे से शाम 04:30 बजे तक रहेगा। जानिए 13 अगस्त का पूरा पंचांग।

13 अगस्त 2024का पंचांग (13 August 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,शुक्ल पक्ष

तिथि-- अष्टमी 09:31 am तक फिर नवमी

व्रत व पर्व- श्रावण नवमी व्रत

दिवस-मंगलवार

सूर्योदय-05:44am

सूर्यास्त-07:08pm

नक्षत्र- विशाखा 10:45am तक फिर अनुराधा

चन्द्र राशि- वृश्चिक,स्वामीग्रह-मङ्गल

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण- बव 09:33am तक फिर बालव

योग: ब्रम्ह04:35pm तक फिर इंद्र

13 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:55am से 12:47 pm

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:25 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:26 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

अमृत काल-06:09am से 07;55am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:23 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल - उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- आज श्रावण माह का मंगलवार दिवस है। हनुमान जी की उपासना करें। आज मांगलिक दोष का उपाय करें। श्रावण माह का व्रत करें। आचरण पर ध्यान दें। रामकथा श्रवण करें। आज गंगा जल से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा। आज बहुत पवित्र तिथि है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज मीठे जल से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। मधु से रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर पूजन करें। घर मे पारद का शिवलिंग लाकर उनकी उपासना व जलाभिषेक से भगवान शिव की अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। बड़े भाई की किसी बात की अवज्ञा मत करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article