जॉब्स

WBCS Prelims Result 2024: पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4960 उम्मीदवार पास, यहां करें चेक

WBCS Prelims Result 2024 Declared: पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 16 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। वेस्ट बंगाल सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 4960 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है।

Image

WBCS प्रीलिम्स रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

West Bengal Civil Service Result 2023-24 Declared: पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन (WBPSC) की तरफ से वेस्ट बंगाल सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 4960 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है। ऐसे में रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट psc.wb.gov.in पर जाना होगा।

पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 16 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों का पेपर आया था। परीक्षा 2.5 घंटे चली थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

WBCS Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.wb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही New Updates पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर WBCS Prelims Result 2024 Direct Link पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • अपना रोल नंबर सर्च करें और रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
WBCS Prelims Result 2024 Direct Link: Check Here

WBCS Mains Exam Date 2024: कब होगी मेन्स परीक्षा?

पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा 2023 के दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा के आयोजन की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया था। आयोग के अपडेट के अनुसार फाइनल मेरिट एग्जाम का आयोजन 16 अगस्त से 20 अगस्त तक किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि WBPSC ने मुख्य परीक्षा का आयोजन रक्षाबंधन त्यौहार के चलते 19 अगस्त को आयोजित न किए जाने की घोषणा की है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article