देश

मन की बात का 140वां एपिसोड, नशे से दूर हो रहे युवा, PM मोदी ने नशा मुक्ति पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं।

Image

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। (AI Generated Image)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति और युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयासों पर बात की। PM मोदी ने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई युवा अपनी इच्छाशक्ति से नशे की लत को हरा रहे हैं। उन्होंने ऐसे युवाओं के प्रेरक उदाहरणों का जिक्र किया, जिन्होंने मुश्किलों से लड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी है।

PM मोदी ने की सरकारी कर्मचारियों के सीखने के जज्बे की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में सरकारी कर्मचारियों के नए कौशल सीखने के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और नई चीजें सीखने से अलग खुशी मिलती है। PM मोदी ने बताया कि कई सरकारी कर्मचारी 20-25 साल से सेवा दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वे नई चीजें सीखने के लिए समय निकाल रहे हैं। इसके लिए वे ‘iGOT कर्मयोगी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 17 भाषाओं में 7,000 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। कर्मचारी यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडियन साइन लैंग्वेज जैसी चीजें सीख रहे हैं।

PM मोदी ने बताया खोया मोबाइल कैसे मिलेगा वापस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में खोए हुए मोबाइल फोन को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल में हमारे जरूरी फोन नंबर, फोटो और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद होते हैं। ऐसे में फोन खो जाने पर काफी परेशानी होती है। लेकिन अब खोया हुआ मोबाइल वापस पाना पहले से आसान हो गया है। PM मोदी ने बताया कि भारत सरकार का ‘संचार साथी’ प्लेटफॉर्म इसमें लोगों की मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि संचार साथी पोर्टल पर अब तक 30 करोड़ से ज्यादा विजिट हो चुके हैं और इसका ऐप करीब 3 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

"'संचार साथी' ऐप से साइबर क्राइम रोकने में मिली है मदद"

'मन की बात' के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी (@narendramodi) ने कहा, "'संचार साथी' पोर्टल से बैंकों, पेमेंट ऐप्स, टेलीकॉम कंपनियों और पुलिस के अलावा 1,600 से अधिक संस्थाएं जुड़ी हुई हैं। इससे साइबर धोखाधड़ी की कोशिशों को समय रहते रोकने में मदद मिली है। इस सिस्टम की मदद से अब तक 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित नुकसान को रोका जा चुका है। यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article