ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च, कीमत ₹4.89 लाख, 750cc इंजन और 5 राइडिंग मोड से लैस

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च हो गई है। 743cc ट्विन-सिलेंडर इंजन, 55hp पावर, 5 राइडिंग मोड और 6.29 लाख रुपये तक कीमत वाली इस बाइक के फीचर्स जानें।

Image

815mm सीट हाइट और 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक/Photo- royalenfield

रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई एडवेंचर टूरर बाइक Himalayan 750 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह नई बाइक 750cc सेगमेंट में एंट्री का बड़ा कदम है। इसमें पहली बार हिमालयन सीरीज के साथ ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके खास कलर और टूरिंग इक्विपमेंट वाले वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू करने की घोषणा की है।

Royal Enfield Himalayan 750 की कीमत और वेरिएंट

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को पांच वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 4.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Viking Bronze और Siberia White कलर ऑप्शन की कीमत 5.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम चेन्नई) रखी गई है।

वहीं, इसका टॉप वेरिएंट Antarctic Silver है, जिसकी कीमत 6.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम चेन्नई) है। इस वेरिएंट में खास टूरिंग इक्विपमेंट और कस्टम लगेज भी मिलता है। कंपनी की यह बाइक मिडिलवेट एडवेंचर टूरर सेगमेंट में उतारी गई है। इसका मुकाबला आने वाली Norton Atlas 750 से होगा।

743cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन, 55hp की पावर

Himalayan 750 में नया 743cc, ट्विन-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000rpm पर 55hp की अधिकतम पावर और 5,000rpm पर 63Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका 90 फीसदी टॉर्क 3,500rpm से ही मिलने लगता है। इससे कम स्पीड पर भी बाइक को बेहतर पिकअप और टॉर्क मिलने की उम्मीद है। इंजन को इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल की मदद से इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है।

पांच राइडिंग मोड और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

इस बाइक में Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom समेत पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं। ये मोड इंजन मैपिंग, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के काम करने के तरीके को बदलते हैं। इसके अलावा बाइक में कॉर्नरिंग ABS और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है।

इसमें TFT Tripper Dash दिया गया है, जो गूगल मैप्स मिररिंग को सपोर्ट करता है। अब इस डिस्प्ले पर TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का डेटा भी देखा जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने खास स्विचगियर भी दिया है।

Showa सस्पेंशन और दमदार ब्रेकिंग सिस्टम

Himalayan 750 में बॉक्स-सेक्शन स्पाइन फ्रेम दिया गया है, जिसमें इंजन भी स्ट्रेस्ड मेंबर की तरह काम करता है। सस्पेंशन के लिए सामने Showa के 43mm USD फोर्क्स और पीछे Showa मोनोशॉक मिलता है। फ्रंट सस्पेंशन में 190mm और रियर में 170mm का ट्रैवल दिया गया है। फ्रंट फोर्क्स में कंप्रेशन, रिबाउंड और प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा है। वहीं, रियर सस्पेंशन में रिमोट डायल के जरिए प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्ट किया जा सकता है। ब्रेकिंग के लिए आगे डुअल फ्लोटिंग डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है।

815mm सीट हाइट और 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक

डाइमेंशन की बात करें तो बाइक का व्हीलबेस 1,522mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है। इसकी लंबाई 2,185mm, चौड़ाई 840mm और ऊंचाई 1,450mm है। सीट की ऊंचाई 815mm रखी गई है, जबकि बाइक का कर्ब वेट 224 किलोग्राम है। इसमें 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील दिया गया है। दोनों पहियों पर रेडियल टायर मिलते हैं।

डिजाइन में हिमालयन 450 की झलक

डिजाइन के मामले में कंपनी ने इस बाइक को दिखावे के बजाय उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें हाइट एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी गई है, जो लंबी दूरी की यात्रा के दौरान हवा से बचाव करेगी। स्प्लिट सीटें बेहतर राइडिंग कंफर्ट देने के लिए डिजाइन की गई हैं।

इसका ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट पानी से गुजरने के दौरान बेहतर क्लीयरेंस देने में मदद कर सकता है। हालांकि, बाइक के कई डिजाइन एलिमेंट छोटे Himalayan 450 से मिलते-जुलते हैं। इसमें गोल हेडलैंप, फ्यूल टैंक का आकार और ओवरऑल सिल्हूट शामिल हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article