जॉब्स

UPUMS Nursing Officer Result 2024: यूपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPUMS Nursing Officer Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी UPUMS की तरफ से नर्सिंग स्टाफ भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 535 पदों पर भर्तियां होनी थी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UP Nursing Officer भर्ती का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

UPUMS Nursing Officer Sarkari Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश के यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी UPUMS की तरफ से नर्सिंग स्टाफ भर्ती का रिजल्ट (UP Nursing Officer Result 2024) जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upums.ac.in पर जाना होगा।

यूपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आंसर की 7 जून 2024 से 10 जून 2024 तक जारी हुई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडि़डेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

UPUMS Nursing Officer Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upums.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर UPUMS Nursing Officer Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Result पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।ट
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UP Nursing Officer वैकेंसी डिटेल्स

यूपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए इटावा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस जमा करने वाले कैंडिडेट्स को ही आवेदन करने का मौका मिला था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 535 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें जनरल के लिए 200 पदों पर, ओबीसी के लिए 165 पदों पर, EWS वर्ग में 50 पदों पर, एससी में 109 पदों पर और एसटी में 11 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article