जॉब्स

UPSSSC Exam City Slip 2024: जारी हुई ऑडिटर और सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप

UPSSSC Exam City Slip 2024 OUT: यूपी एसएसएससी ने ऑडिटर और सहायक लेखाकार भर्ती (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार upsssc.gov.in से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपीएसएसएससी ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2023 परीक्षा सिटी स्लिप जारी

UPSSSC Exam City Slip 2024 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और सहायक लेखाकार भर्ती (मुख्य) परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार इस अपडेट को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Recruitment (Mains) Examination 2024

आयोग मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी 2025 को करने वाला है। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सुबह 10:00 बजे से पहले पहुंचना होगा, ताकि चेकिंग में यदि समय लगे तब भी आप आराम से 10 बजे तक अपनी सीट पर हों। परीक्षा का समापम दोपहर 12:00 बजे तक हो जाएगा।

यह एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा सिटी स्लिप में उस जिले के बारे में जानकारी दी गई है, जहां उम्मीदवार परीक्षा देंगे। जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

UPSSSC Exam City Slip 2024 Download

परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने का चरण देखें:

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Exam' सेक्शन पर जाएं।
  • UPSSSC Exam City Slip 2024 Download Link पर जाएं।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • परीक्षा सिटी स्लिप एक्सेस करें और डाउनलोड करें।

यह विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2023 के तहत भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 530 रिक्तियों को भरना है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑडिटर के लिए 529 पद जबकि सहायक लेखाकार का 1 पद शामिल है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article