IIT JAM 2027 Registration Last Date: यदि आपने भी अब तक आईआईटी जेएएम परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए काम की (IIT JAM 2027 Registration) खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स 2027 परीक्षा के लिए आज यानी 24 अक्टूबर 2026 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JOAPS) पोर्टल जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
IIT JAM 2027 Exam Date: कब होगी आईआईटी जेएएम परीक्षा
बता दें आईआईटी खड़गपुर 14 फरवरी को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में JAM 2027 आयोजित करेगा। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहली पाली में केमिस्ट्री (CY), जियोलॉजी (GG) और मैथमेटिक्स (MA) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। दूसरी पाली में बायोटेक्नोलॉजी (BT), इकोनॉमिक्स (EN), मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स (MS) और फिजिक्स (PH) की परीक्षा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5:30 तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
IIT JAM 2027 Registration: ऐसे करें IIT JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले IIT JAM की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IIT JAM 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
IIT JAM Application Fees: आईआईटी जेएएम आवेदन शुल्क
आईआईटी जेएएम के आवेदन शुल्क की बात करें तो महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को एक टेस्ट पेपर के लिए 1,000 रुपये और दो टेस्ट पेपर के लिए 1,350 रुपये का भुगतान करना होगा।
आईआईटी जेएएम परीक्षा क्यों होती है
आईआईटी जेएएम (IIT JAM) परीक्षा का आयोजन मुख्य रूप से विज्ञान विषयों में पोस्टग्रेजुएशन यानी एमएससी और अन्य संबंधित मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश देने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र और अन्य निर्धारित विषयों से जुड़े पेपर शामिल होते हैं।
