जॉब्स

UPPSC Lecturer Recruitment 2025: यूपी के सरकारी इंटर कॉलेज में लेक्चरर के 1516 पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

UPPSC Lecturer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 1516 पदों पर वैकेंसी (UPPSC Lecturer Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (UP Lecturer Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2025 है। यहां आप यूपी में GIA लेक्चरर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

UPPSC Lecturer Recruitment 2025: यूपीपीएससी लेक्चरर के पदों पर निकली वैकेंसी (फोटो आभार: iStock)

UPPSC Lecturer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: यूपी में सरकारी इंटर कॉलेज में लेक्चरर की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC Lecturer Recruitment 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 1516 पदों पर वैकेंसी (UP Lecturer Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लेक्चरर (पुरुष) के 777 पद, लेक्चरर (महिला) के 694, लेक्चर स्पर्श दृष्टिबाधित स्कूल के 43, प्रोफेसर यूजी जेल ट्रेनिंग स्कूल के 2 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPPSC Lecturer Vacancy 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 12 अगस्त को लिंक एक्टिव किया (UP Lecturer Vacancy) गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2025 थी। यहां आप यूपी में GIA लेक्चरर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPPSC Lecturer Vacancy 2025: यूपी जीआईसी लेक्चरर के लिए क्वालिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के जीआईसी लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही बीएड की डिग्री अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

UPPSC Lecturer Vacancy 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPSC UP Lecturer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें या फिर डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPPSC Lecture Recruitmemt 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  1. यूआप, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी - 100 रुपये
  2. एससी, एसटी - 65 रुपये (ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस के साथ)
  3. पीडब्ल्यूडी - 25 रुपये मात्र ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस
  4. एक्स सर्विसमैन - 40+25 रुपये (ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस के साथ)

UPPSC Lecturer Recruitment 2025 Application Fees: सेलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

UPPSC Lecturer Salary 2025: सैलरी

यहां लेक्चरर जीआईसी को लेवल 8 के अनुसार 47,600 से 1,51,100 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। जबकि लेक्चरर (यूपी जेल ट्रेनिंग स्कूल) की सैलरी लेवल 7 के आधार पर 44,900 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article