जॉब्स

UPPSC Agriculture Services Result 2024: यूपी कृषि सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी,यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPPSC Agriculture Service Pre Result 2024: उत्तर प्रदेश कृषि सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से एग्रीकल्चर सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो UPPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UP एग्रीकल्चर सर्विस रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

UPPSC Agriculture Service Pre Result 2024: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से एग्रीकल्चर सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा (UP Agriculture Service Pre Exam 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 268 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी एग्रीकल्चर सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 18 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसके लिए आंसर की 22 अगस्त 2024 को जारी हुई। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPPSC Agriculture Service Result ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद UPPSC Combined State Agriculture Services Recruitment 2024 Pre Exam Result के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अब रिजल्ट चेक करने के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट मे ंखुल जाएगा।

स्टेप 6: अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPPSC Combined State Agriculture Services Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UP Agriculture Service Mains Exam

यूपी एग्रीकल्चर सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुल 268 पदों के लिए 40,923 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इसमें से 23,886 परीक्षा में शामिल हो पाए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती संख्या से लगभग 15 गुना यानी 2029 पास हुए हैं। अब पास होने वालों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article