जॉब्स

UP Police SI Bharti 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती की डेट जारी ! जानें कब होंगी परीक्षाएं

UP Police SI Bharti : यूपी पुलिस की इस भर्ती के जरिये 4543 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पद के 4242 पद, , प्लाटून कमांडर पीएसी/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस पद के 135 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक और स्पेशल सुरक्षा बल के 60 पद और महिला उप निरीक्षक ना.पु. के पद 106 शामिल हैं।

UP Police Si exam Date 2025

UP Police Si exam Date 2025

Upprpb UP Police SI 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती की तारीख जारी कर दी है। आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाना है। जो उम्मीदवार भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ये परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। एग्जाम 2 घंटे का होगा, जिसमें कुल 160 प्रश्न होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम पुरुषों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिलाओं के लिए 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ तय की गई है।

कितने पदों पर होगी भर्ती ? UP Police SI Bharti 2025

बताते चलें कि यूपी पुलिस की इस भर्ती के जरिये 4543 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पद के 4242 पद, प्लाटून कमांडर पीएसी/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस पद के 135 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक और स्पेशल सुरक्षा बल के 60 पद और महिला उप निरीक्षक ना.पु. के पद 106 शामिल हैं।

यूपी पुलिस एसआई भर्ती से जुड़ी डीटेल्स UP Police SI Recruitment 2025

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। ये परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। एग्जाम 2 घंटे का होगा, जिसमें कुल 160 प्रश्न होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम पुरुषों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिलाओं के लिए 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ तय की गई है।

UP Police SI Bharti का पैटर्न : UP Police SI Bharti Pattern

UP Police SI परीक्षा में चार सेक्शन शामिल हैं- जनरल हिंदी, जनरल नॉलेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रोजाना 2-3 घंटे पढ़ाई करें और इसके अलावा कम से कम 1 घंटा रिवीजन के लिए रखें ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रखें। साथ ही परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट बेहद जरूरी है। इससे स्पीड और एक्यूरेसी दोनों ही बेहतर होती है। पुराने क्वेश्चन पेपर्स को हल करने से ये समझ मिलती है कि कौन से टॉपिक्स बार-बार पूछे जाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट Author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article