जॉब्स

UP Police Constable Re Exam 2024 Date: इस वजह से लेट हो सकती है यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, जानें कब आएगी नई डेट

UP Police Constable Re Exam 2024 Date and Time: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख अब तक घोषित नहीं हुई है। कांस्टेबल के 60200 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा एक बार रद्द हो चुकी है। एग्जाम की नई डेट UPPRPB Exam की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगी।

Image

UP Police Constable भर्ती परीक्षा की तारीख

Photo : Times Now Digital

UP Police Constable Re Exam 2024 Date and Time: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से परीक्षा की नई तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल की इस वैकेंसी (UP Police Constable Recruitment 2024) के माध्यम से कुल 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि इन पदों के लिए परीक्षा पेपर लीक के घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 जनवरी 2024 तक का समय मिला था। इसके लिए परीक्षा 17 फरवरी और 18 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर लीक की घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। अब परीक्षा की नई तारीख में देर हो रहा है।

UP Police Re Exam Date: कब होनी है परीक्षा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसको लेकर लखनऊ में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि परीक्षा का आयोजन 6 महीने के भीतर किया जाएगा। ये 5वां महीना है और अब तक परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नई तारीख किसी भी समय घोषित हो सकती है।

UP Police Constable Exam के लिए क्यों बढ़ रही है डेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में राज्य सरकार अब कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। परीक्षा में पेपर लीक की घटना को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा में लेट होने की यही बड़ी वजह हो सकती है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए लाखों छात्रों ने आवेदन किया है। जानकारी है कि छात्रों की सुविधा के लिए राज्य सरकार विशेष इंतजाम करने की तैयारी में है। परीक्षार्थियों को फ्री सुविधाएं दी जाने की तैयारी चल रही है। एक शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए परीक्षार्थियों को मुफ्त यातायात की सुविधा मिल सकती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article