Javed Akhtar Reaction on Teri Sexy Beauty Song: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर के साथ इसके गाने भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। खासतौर पर 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' (Teri Sexy Beauty) को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोगों को इसका अंदाज पसंद आया, तो कई लोगों ने युद्ध पर आधारित फिल्म में ऐसे गाने की जरूरत पर सवाल उठाए। वहीं, कुछ दर्शकों ने आजकल के हिंदी फिल्मी गानों के बोल और उनकी गुणवत्ता को लेकर भी बहस शुरू कर दी। अब इस पूरे मुद्दे पर दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपनी बात रखी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Maatrubhumi: दुश्मनी भूल Vivek Oberoi ने किया Salman Khan की फिल्म का सपोर्ट, कहा- 'मुझे उम्मीद है कि...'
गाने पर जावेद अख्तर का रिएक्शन
जावेद अख्तर हाल ही में BCC के यूट्यूब चैनल पर आने वाले खास शो 'म्यूजिक 91' (Music 91) में शामिल हुए। इस दौरान उनसे आज के दौर में बॉलीवुड गानों के लिरिक्स की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया गया। 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' (Teri Sexy Beauty) का उदाहरण देते हुए जावेद ने कहा कि 'आज चाहे जेनरेशन Z हो या उनसे बड़ी उम्र के लोग, उनकी शब्दावली उनके माता-पिता या दादा-दादी जितनी अच्छी नहीं है। उनकी शब्दावली सिमट गई है। भाषा बेशक बातचीत का जरिया है, लेकिन ये अपने आप में एक बेहतरीन कला भी है। इसमें खूबसूरती और नजाकत होती है, जो इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। भाषा एक कला है, ये सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं है। लेकिन आज हमारी भाषा पर कितना ध्यान दिया जा रहा है? आज कितने लोग साहित्य और कविता पढ़ते हैं?'टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'शराब पीने के चक्कर में 15 साल बर्बाद....' Javed Akhtar का छलका दर्द
समाज को लेकर कही ये बात
जावेद अख्तर ने आगे कहा कि मुनाफा कमाने की लालच ने इंडस्ट्री में चीजें बदल दी हैं। हालांकि, उन्हें अब भी इसमें कुछ अच्छा होने की उम्मीद है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'समाज अब सिर्फ फायदे के बारे में सोचने वाला हो गया है। और मुनाफे की परिभाषा ये हो गई है कि क्या उसे बैंक में जमा किया जा सकता है और वहां से निकाला जा सकता है। अगर ऐसा नहीं है, तो उसका क्या फायदा? म्यूजिक, कला और साहित्य की गहराई को हाशिए पर धकेल दिया गया है। लेकिन मैं उन लोगों को श्रेय भी देना चाहूंगा, जिन्हें ये मिलना चाहिए। आज के युवा फिर से इन चीजों की ओर लौट रहे हैं और इसके लिए हमें धन्यवाद नहीं दिया जा सकता। वे खुद ही इन सबको खोजने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मैं बिल्कुल भी निराशावादी नहीं हूं। अगले 10 से 15 सालों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।'
