जॉब्स

UP Police Admit card 2024 OUT: यूपी पुलिस सहायक, रेडियो ऑपरेटर के 2430 पदों के लिए uppbpb.gov.in एडमिट कार्ड जारी

UP Police Admit Card 2024 Download: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने रेडियो कैडर में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।भर्ती का लक्ष्य 2430 रिक्तियों को भरना है। विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 फरवरी 2024 तक चलेगी।

Image

यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 जारी

UP Police Admit Card 2024 Download Link Active: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो कैडर 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये वर्कशॉप हैंड, हेड ऑपरेटर और असिस्टेंट ऑपरेटर की कुल 2430 रिक्तियों को भरा जाएगा। विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 फरवरी 2024 तक चलेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpbrp.onlinereg.co.in पर इन विभिन्न पदों की भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करके और क्रेडिंशियल का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इस खबर के भी माध्यम से इन एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

यूपी पुलिस भर्ती 2024 अंतिम तिथि

विशेष रूप से, भर्ती परीक्षा आज 29 जनवरी 2024 से 8 फरवरी, 2024 तक तीन चरणों में आयोजित की जानी है। जबकि वर्कशॉप हैंड परीक्षा 29 और 30 जनवरी को हेड ऑपरेटर / हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) परीक्षा 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसी तरह, सहायक ऑपरेटर परीक्षा 1 से 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

अप्लाई का तरीका

अप्लाई के लिए खबर में दिए गए वेबसाइट पर जाएं और इस लिंक पर क्लिक करें ''उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक / प्रधान परिचालक (याँत्रिक) / सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती -2022 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने हेतु लिंक''

हालांकि यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड - UP Police Admit Card 2024 Download Link Active

पद व रिक्तियां

विज्ञापित पदों में से 936 हेड रेडियो ऑपरेटर/हेड मैकेनिक ऑपरेटर के लिए, 1374 सहायक ऑपरेटर-निदेशक के लिए और 124 वर्कशॉप स्टाफ के लिए हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article