जॉब्स

UP Lekhpal Bharti 2024: यूपी में लेखपाल कैसे बनें, कौन सी परीक्षा पास करनी होती है, जानें हर सवाल का जवाब

UP Lekhpal Bharti 2024 Exam Date: यूपी में राजस्व विभाग में लेखपाल की भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। हर साल यूपी में लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है। लेखपाल के पद पर सेलेक्शन कैसे होता है, लेखपाल को सैलरी कितनी मिलती है और लेखपाल के लिए क्या योग्यता चाहिए इन सभी सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं।

Image

यूपी में लेखपाल भर्ती की पूरी प्रक्रिया

Photo : Times Now Digital

UP Lekhpal Bharti 2024 Exam Date: उत्तर प्रदेश में 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी में राजस्व विभाग में लेखपाल की भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। हर साल यूपी में लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है। अक्सर युवाओं के मन में यह सवाल होता है कि यूपी में लेखपाल कैसे बनते हैं? इस पद के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? लेखपाल बनने के लिए कौन सी परीक्षा पास करें? ऐसे ही सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं।

UP Lekhpal Bharti 2024: लेखपाल क्या होता है?

उत्तर प्रदेश में लेखपाल एक सरकारी अधिकारी होता है, जिसकी पोस्टिंग राजस्व विभाग के अंतर्गत होती है। लेखपाल का काम एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में भूमि रिकॉर्ड और राजस्व संग्रह करने का होता है। यूपी में लेखपाल की भर्ती हर साल हजारों की सख्या में होती है। इस पद के लिए लाखों परीक्षार्थी आवेदन करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं लेखपाल के क्या काम होते हैं-

  • राजस्व अधिकारी को रिपोर्ट करना
  • ग्राम राजस्व खाते और भूमि अभिलेखों का रखरखाव
  • म्यूटेशन और पार्टीशन से संबंधित संशोधन लिखना
  • खेतों का सर्वेक्षण करना
  • खेतों का निरीक्षण करना
  • आधिकारिक मानचित्रों को संशोधित करना
  • प्राकृतिक आपदाओं और कृषि संकट के दौरान सहायता प्रदान करना

UP Lekhpal Selection Process: कैसे बनते हैं लेखपाल?

यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करना होता है। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। लिखित परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए 120 मिनट का समय मिलता है। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। बता दें कि गलत जवाब पर 0.25 अंक काट लिया जाता है। नीचे दिए चार्ट में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स की डिटेल्स देख सकते हैं-

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य हिंदी2525
गणित2525
ग्रामीण विकास2525
सामान्य ज्ञान2525
कुल100100

UP Lekhpal आवेदन के लिए पास करनी होगी ये परीक्षा

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती के लिए वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं जिनके पास UPSSSC PET पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। UPSSSC PET का पूरा ना यूपी प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट है। यह परीक्षा हर साल उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही लेखपाल समेत ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं।

UP Lekhpal Eligibility and Age Limit: क्या चाहिए योग्यता और आयु?

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। UPSSSC PET Exam में आवेदन करने के लिए भी 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

UP Lekhpal Salary Details: कितनी होती है सैलरी?

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से 60,000 रुपये तक होती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता जैसे सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। यूपी में लेखपाल को सैलरी पे लेवल 3 के तहत मिलती है। इसमें ग्रेड पे 2000 रुपये का होता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article