UKSSSC Uttarakhand Constable, Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कांस्टेबल, ग्रुप सी के पदों पर भर्ती (Uttarakhand Constable Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,693 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 25 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2026 है। यहां आप यूकेएसएसएससी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Uttarakhand Constable Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- सिविल पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) - 464
- PAC/IRB (पुरुष) - 284
- सिविल पुलिस कांस्टेबल (महिला) - 238
- फायरमैन - 201
- वन रक्षक - 171
- जेल वार्डर (पुरुष) - 117
- स्पेशल टाइगर गार्ड - 75
- सचिवालय गार्ड - 54
- आबकारी कांस्टेबल - 45 पद
- जेल वार्डर (महिला) - 27 पद
- परिवहन कांस्टेबल - 18 पदों
Uttarakhand Constable Qualification, Age Limit: यूकेएसएसएससी के इन पदों पर क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूकेएसएसएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्ती की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Uttarakhand Constable, Group C Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें यूकेएसएसएससी के लिए आवेदन
- सबसे पहले UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों के अंतर्गत वर्दीधारी उपनिरीक्षक के रिक्त पदों के विज्ञापन हेतु क्लिक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
Uttarakhand Constable Selection Process: उत्तराखंड कांस्टेबल के लिए सेलेक्शन कैसे होगा
उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कुल दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। यह परीक्षा उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती नियमावली-2025 (संशोधित 2026) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। दूसरे चरण में आयोग की ओर से 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय (MCQ) ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
