जॉब्स

UCIL Recruitment 2025: यूसीआईएल में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

UCIL Recruitment 2025: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UCIL Recruitment 2025

UCIL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uraniumcorp.in पर 2 फरवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

UCIL Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 228 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फिटर के 80 पद, इलेक्ट्रीशियन के 80 पद, वेल्डर के 38 पद, ट्रनर/मशीनिस्ट के 10 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 4 पद, मैकेनिक डीजल के 10 पद, कारपेंटर के 3 पद और प्लम्बर के 3 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for UCIL Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UCIL Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

यूसीआईएल में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article