एजुकेशन

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Quotes: राष्ट्रीय युवा दिवस पर पढ़ें स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल विचार, जीवन में मिलेगी सफलता

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Quotes in Hindi (स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार): स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वामी विवेकानंद के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप भी जोश से ओत प्रोत हो जाएंगे।

Image

Swami Vivekananda Quotes

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Quotes in Hindi (स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार): हर साल की तरह इस साल भी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekanada Jayanti 2025) को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day 2025) के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत कराना है। साथ ही उनकी छवि को सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में स्थापित करना है। स्वामी जी भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं को शिक्षा का महत्व और कर्मयोग का सिद्धांत सिखाया। उनका जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा देता है। ऐसे में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day 2025 Quotes) के अवसर पर हम आपके लिए स्वामी विवेकानंद के कुछ अनमोल विचार (Swami Vivekananda Quotes in Hindi) लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप भी जोश से ओत प्रोत हो जाएंगे।

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करें, तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा ये सिर्फ बुराई का ढेर है। इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए, उतना बेहतर है।

बहुत सी कमियों के बाद भी हम खुद से प्रेम करते हैं, तो दूसरों में एक कमी से कैसे घृणा कर सकते हैं।

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

Swami Vivekananda Quotes for Students

जमीन अच्छी है, खाद अच्छा है, परंतु पानी अगर खारा है, तो फूल खिलते नहीं हैं। भाव अच्छे हैं, कर्म भी अच्छे हैं, मगर वाणी खराब है, तो संबंध कभी टिकते नहीं हैं।

संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और ये आप की ऊंचाई से गिरा भी सकती है, इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।

अपने जीवन में जोखिम उठाएं। यदि आप जीतते हैं तो आप नेतृत्व कर सकते हैं, यदि आप हारते हैं तो आप मार्गदर्शन कर सकते हैं।

Swami Vivekananda Inspiring Quotes

तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।

ताकत जीवन है, कमजोरी मृत्यु है। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है, घृणा मृत्यु है।

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article