जॉब्स

TN Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025: इस बैंक में जूनियर असिस्टेंट व क्लर्क समेत कई पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

TN Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025: तमिलनाडु कॉपरेटिव बैंक ने बैंक असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क और सुपरवाइजर समेत कई पदों पर बंपर वैकेंसी (Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (TN Cooperative Bank Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 29 अगस्त 2025 है। यहां आप टीएन कॉपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

TN Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025: तमिलनाडु कॉपरेटिव बैंक में निकली वैकेंसी

TN Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025) खबर है। तमिलनाडु कॉपरेटिव बैंक ने बैंक असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क और सुपरवाइजर समेत कई पदों पर बंपर वैकेंसी (Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2500 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 29 अगस्त 2025 है। वहीं परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यहां आप टीएन कॉपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 6 अगस्त 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 29 अगस्त 2025
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 29 अगस्त 2025
  • फॉर्म में करेक्शन की डेट -
  • परीक्षा की तारीख - 11 अक्टूबर 2025
  • रिजल्ट की डेट - -

TN Cooperative Bank Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

तमिलनाडु कॉपरेटिव बैंक के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 साल है। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में विशेष छूट है।

Tamil Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले rcs.tn.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर TN Taminl Nadu Cooperative Bank Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

TN Cooperative Bank Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS)- 500 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीडब्ल्यूडी (PwD) - 250 रुपये
यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए आप अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article