जॉब्स

SSC Stenographer Answer Key 2025 Released: जारी हुई एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

SSC Stenographer Answer Key 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी की भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (SSC Stenographer Answer Key 2025) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर (SSC Stenographer Answer Key) सकते हैं।

Image

SSC Stenographer Answer Key 2025 Released: यहां डाउनलोड करें एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की आंसर की

SSC Stenographer Answer Key 2025 Released: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC Stenographer Answer Key 2025) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी की परीक्षा की आंसर की जारी कर (SSC Stenographer Answer Key) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

SSC Stenographer Answer Key 2025: कब हुई थी परीक्षा

यह आंसर की आयोग द्वारा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 6 , 7, 8 और 11 अगस्त को आयोजित स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के लिए जारी की गई है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मादवारों को 22.08.2025 (शाम 6:00 बजे) से 25.08.2025 (शाम 6:00 बजे) तक का समय दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रश्नानुसार 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer Answer Key 2025 Released

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट
  • होमपेज पर जाकर SSC Stenographer Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी के रिजल्ट से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article