जॉब्स

SSC MTS Exam 2024: 10वीं पास के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती, इस दिन से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

SSC MTS Exam 2024 Notification: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। एसएससी की तरफ से सरकारी परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया गया है। मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं। मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाते हैं।

Image

SSC MTS Exam 2024 Notification

Photo : Times Now Digital

SSC MTS Exam 2024 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। एसएससी की तरफ से सरकारी परीक्षाओं का नया कैलेंडर (SSC Revised Calendar 2024) जारी किया गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, SSC MTS, CGL समेत कई परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कई परीक्षाओं का आयोजन होता है। इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं। मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

SSC MTS 2024 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Notifications के लिकं पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC MTS Exam 2024 Application के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कब आएगा नोटिफिकेशन?

एसएससी की तरफ से सरकारी परीक्षाओं के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार, मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 27 जून 2024 को जारी होगा। इसमें आवेदन प्रक्रिया भी इस दिन से ही शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई तक का समय मिलेगा। इसके लिए परीक्षा अक्टूबर और नवंबर महीने में आयोजित की जा सकती है।

SSC MTS Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाते हैं। हवलदार के लिए फिजिकल फिटनेस की मांग की जाती है। इसमें हर साल 10000 से ज्यादा भर्तियां आती है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article