जॉब्स

SSC MTS 2023: एसएससी एमटीएस बनने का अंतिम मौका, 12वीं पास इस लिंक से करें अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 21, 2023, 11:10 AM IST

SSC MTS 2023 Direct Link: एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा 2023 के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आवेदन विंडो आज 21 जुलाई, 2023 को बंद होने वाली है।

Image

एसएससी एमटीएस 2023

SSC MTS 2023 Exam को लेकर बड़ा रिमांडर है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 2023 परीक्षा के लिए फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास केवल आज भर का समय है। 'एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2023' के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आवेदन विंडो आज 21 जुलाई, 2023 को बंद होने वाली है।

इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस 2023 के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।

एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए कितना है आवेदन शुल्क

100 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ दो भाग में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन 1 से 29 सितंबर तक किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

एसएससी एमटीएस की लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित है, और उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) या शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए आगे बढ़ेंगे। आवेदक एसएससी एमटीएस फॉर्म 2023 में 26 से 28 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं, जिसमें पहली बार सुधार शुल्क 200 रुपये और दूसरी बार सुधार के लिए 500 रुपये होगा।

ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि

ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2023 है और ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2023 है। चालान के माध्यम से भुगतान का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार 24 जुलाई, 2023 तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article