जॉब्स

SSC CGL 2024 Notification: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए इस दिन से करें अप्लाई, जानें कब होगा एग्जाम

SSC CGL 2024 Notification Date: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी होने वाला है। बता दें कि SSC CGL Exam में हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं।

Image

SSC CGL 2024 नोटिफिकेशन

Photo : Times Now Digital

SSC CGL 2024 Notification Date: ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी होने वाला है। बता दें कि SSC CGL Exam में हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं। ऐसे में यह सेंट्रल लेवल की प्रतियोगिता परीक्षा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होगा।

SSC CGL 2024 Exam कब होगा।

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर जारी हुआ है। जारी कैलेंडर के अनुसार, SSC CGL Exam 2024 के लिए नोटिफिकेशन 24 जून 2024 को जारी होगा। वहीं, इसमें आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को 24 जुलाई 2024 तक का समय मिलेगा। वहीं, एग्जाम की बात करें तो एसएससी सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए सितंबर और अक्टूबर महीने में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसमें आवेदन शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

SSC CGL 2024 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Notifications के लिकं पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC CGL Exam 2024 Application के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की उम्र 18 साल से ज्यादा और 32 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article