जॉब्स

Bank Job 2024: बैंक में नौकरियों की भरमार, 15000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Government Bank PO Clerk Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इन दिनों कई बैंकों में भर्तियां जारी हैं। विभिन्न बैंकों में 15000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। इसमें स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। यहां बैंकों में निकली वैकेंसी में पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन की आखिरी तारीख देख सकते हैं।

Image

बैंक में नौकरी

Photo : iStock

Government Bank PO Clerk Recruitment 2024: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए सरकारी बैंकों में भर्तियां निकली है। इन दिनों कई बैंकों में भर्तियां जारी हैं। विभिन्न बैंकों में 15000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। इसमें स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। यहां बैंकों में निकली वैकेंसी में पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन की आखिरी तारीख देख सकते है।

SBI Clerk Recruitment 2024: क्लर्क की बंपर वैकेंसी

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क की बड़ी भर्ती निकाल दी है। एसबीआई ने क्लर्क के 13735 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2025 है।

SBI PO Notification 2025: बैंक पीओ की वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) के लिए 2025-25 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 600 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 16 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Central Bank Recruitment: सेंट्रल बैंक में वैकेंसी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। जिस किसी भी उम्मीदवार के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 62 पदों पर बहाली की जाने वाली है।

Central Bank Recruitment 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में वैकेंसी

बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी अलग-अलग ब्रांचों में 1267 पदों को भरना चाहता है। आप 17 जनवरी 2025 तक बैंक ऑफ बड़ौदा SO भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस वैकेंसी में दिलचस्पी रखने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article