जॉब्स

Central Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का शानदार मौका है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 62 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के माध्यम से डेटा साइंटिस्ट, मार्केट स्पेशलिस्ट, एसईओ स्पेशलिस्ट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।

Image

बैंक में नौकरी

Photo : iStock

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकली है। इस भर्ती के माध्यम से डेटा साइंटिस्ट, मार्केट स्पेशलिस्ट, एसईओ स्पेशलिस्ट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।

सेंट्रल बैंक में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Central Bank Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Central Bank Selection Process: कैसे होगा चयन?

सेंट्रल बैंक के इस भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी होगी। इसमें डेटा इंजीनियर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article