जॉब्स

Sarkari Naukri 2024: बिहार में ग्रेजुएट्स के लिए 6570 पदों पर भर्ती, 31 मई से पहले करें आवेदन

Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी ने आईटी असिस्टेंट के 6570 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 31 मई है।

Image

Bihar Gram Swaraj Yojana society Recruitment

Sarkari Naukri 2024, Bihar Gram Swaraj Yojana society Recruitment: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी ने आईटी असिस्टेंट के 6570 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 31 मई है। इन पदों में से 4270 पद पुरुष उम्मीदवार और 2300 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। 21 साल की उम्र से 45 साल तक के कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए bgsys.bihar.gov.in पर जाना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाएं।
  • लेखपाल सह आईटी सहायक भर्ती 2024 पर क्‍लिक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा, जिसमें पूरी डिटेल्‍स भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 12वीं, ग्रेजुएशन पास या सीए की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • बैंक पासबुक इत्यादि।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम या एमकॉम या सीए इंटर पास होना जरूरी है।
  • जिन लोगों ने सीए इंटर किया हो, उन्हें वरीयता मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल परीक्षण

इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता में बी.कॉम, एम.कॉम या सीए इंटर है। सीए इंटर शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यूआर/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी कैटगरी के पुरुषों के लिए शुल्क 500 रुपये और महिलाओं के लिए 250 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (Pwbd) को भी आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article