जॉब्स

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती शुरू, 4116 पदों के लिए 10वीं पास करें आवेदन

RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: रेलवे में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 4116 पदों को भरने के लिए जो विज्ञप्ति जारी हुई थी, उसके लिए आवेदन आज 25 नवंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ​यहां दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

Image

रेलवे भर्ती शुरू, 4116 पदों के लिए 10वीं पास करें आवेदन

RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: क्या आप 10वीं पास हैं और रेलवे में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आपको पता होगा कि रेलवे ने हाल ही में अप्रेंटिसशिप के 4116 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। अब उम्मीदवार आज 25 नवंबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार RRC NR की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर अप्लाई करें। विज्ञप्ति से जुड़ी सारी जानकारी जैसे योग्यता, फीस, आखिरी तारीख, ऑनलाइन अप्लाई करें, के लिए लेख देखें

RRC NR Apprentice Online Registration Form

RRC NR Apprentice Recruitment 2025 आज से शुरू हो गई है। 4116 पोस्ट के लिए आरआरसी एनआर अपरेंटिस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म आज 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

अप्लाई करने से पहले विज्ञप्ति जरूर पढ़ें, ये रहा लिंक - RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Notification

RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Eligibility

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं/एसएससी या इसके बराबर शिक्षा प्राप्त की हो। उम्मीदवार ने कक्षा दसवीं परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Fee

  • सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
  • एससी/ एसटी/ ईबीसी/ महिला/ ट्रांसजेंडर: निशुल्क

RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Date

नोटिफिकेशन की तारीख18 नवंबर 2025
आवेदन शुरू होने की तिथि25 नवंबर 2025
ऑनलाइन अप्लाई की अंतिम तिथि24 दिसंबर 2025
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख24 दिसंबर 2025
RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Age

आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए कम से कम उम्र 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article