जॉब्स

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस! स्टेशन मास्टर और क्लर्क समेत 8500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

RRB NTPC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट और क्लर्क समेत 8,850 पदों पर भर्ती (RRB NTPC Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Station Master Recruitment) सकते हैं। हां आवेदन के लिए 21 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में स्टेशन मास्टर और क्लर्क समेत 8500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

RRB NTPC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपने यहां पर स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट और क्लर्क समेत 8 हजार 850 पदों पर भर्ती (RRB NTPC Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Station Master Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है। यहां आप आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRB NTPC Recruitment 2025: आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

  • ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन की शुरुआत - 21 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (ग्रेजुएट लेवल) - 20 नवंबर 2025
  • अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन की शुरुआत - 28 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (अंडर ग्रेजुएट लेवल) - 27 नवंबर 2025

RRB NTPC Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेजुएट लेवल पर कुल 5,817 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल पर कुल 3,058 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, ट्रैफिक असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Railway Station Master Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यहां आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट लेवल के पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त ग्रेजुएट होना चाहिए। जबकि अंडर ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 साल निर्धारित की गई है। वहीं अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों पर अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित है। यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

RRB NTPC Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RRB NTPC Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

RRB NTPC Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

आरआरबी के इन पदों पर आवेदन शल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

RRB NTPC Recruitment 2025 Salary: सैलरी

यहां सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 35,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article