RRB JE Notification 2024 Education Qualification in Hindi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 22 जुलाई 2024 को रोजगार समाचार पत्र में जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट, केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर/रिसर्च के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। (RRB JE Notification 2024 Notification) रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इस नोटिफिकेशन के माध्यम से 7951 पदों को भरने वाला है।
विस्तृत अधिसूचना 29 जुलाई 2024 को जारी की जाएगी। अगर आप भी इस रेलवे जॉब के लिए इच्छुक हैं तो जानें कौन कर सकता है आवेदन, व क्या मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता?
RRB JE Notification 2024 Post Detail in Hindi, पदों का विवरण जरूर देखें
- Junior Engineer
- Depot Material Superintendent
- Chemical & Metallurgical Assistant
- Chemical Supervisor/ Research
- Metallurgical Supervisor/ Research
RRB JE Notification 2024 Imp Date, जानें आवेदन से जुड़ी तारीख
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, और टेक्निकल क्षेत्र की पढ़ाई की है तो इस मौके को हाथ से न जानें दें। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई से 29 अगस्त के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
RRB JE Notification 2024 Apply Online
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को rrbcdg.gov.in पर जाने की जरूरत होगी।
RRB JE 2024 Eligibility, आरआरबी जेई 2024 पात्रता / शैक्षिक योग्यता
| जूनियर इंजीनियर | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या संबंधित स्ट्रीम में डिप्लोमा/डिग्री। |
| डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट | किसी भी विषय से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री |
| जूनियर इंजीनियर (सूचना प्रौद्योगिकी) | पीजीडीसीए/बीएससी. (कंप्यूटर विज्ञान)/बीसीए/बीटेक (आईटी)/बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान)/डीओईएसीसी बी लेवल कोर्स 3 साल की अवधि या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से समकक्ष |
| केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट | न्यूनतम 55% अंकों के साथ भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री |
RRB JE Notification 2024 selection, कैसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी 1 और सीबीटी 2), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
