जॉब्स

Railway Group D Exam City Slip Out: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप आउट, जानें डाउनलोड करने का तरीका

RRB Group D Exam CitySlip: रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी की डीटेल्स जारी कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक होगा। चार दिन पहले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Railway Group D Exam

RRB Group D Exam City: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए रेलवे की तरफ से बड़ा अपडेट है। रेलवे ने सीबीटी 1 की एग्जाम सिटी और तारीख जारी कर दी है। परीक्षार्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। एग्जाम सिटी से अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि किस तारीख और शहर में उनका एग्जाम है।

SC/ST ट्रैवलिंग अथॉरिटी हुई जारी: RRB Group D exam City Slip:

एग्जाम सिटी और तारीख के साथ-साथ एससी एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी की गई है। बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक होगा। चार दिन पहले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर परीक्षा 27 नवंबर को है तो परीक्षार्थी 23 या फिर 24 नवंबर को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी डाउनलोड करने का तरीका... RRB Group D exam city Download

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Level 1 Exam City इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो खुलेगी, जिसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
  • अब एक नया डैशबोर्ड खुलेगा, जिसके बाद आप एग्जाम सिटी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिये असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी,वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पदों को भरा जाना है।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article