बिजनेस

₹5,000 या ₹10,000 की SIP से 1 करोड़ बनाने में कितने साल लगेंगे? समझें पूरा गणित

अगर आप लंबी अवधि में बड़ा फंड रिटायरमेंट या कोई दूसरी जरूरत के जमा करना चाहते हैं तो SIP एक बेहतर विकल्प है। इसमें आपको एफडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है।

Image

SIP से करोड़पति बनने का मंत्र समझें

पिछले एक महीने में शेयर बाजार में जबरदस्त रैली आई है। इसका फायदा SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वाले निवेशकों को भी हुआ है। ऐसे में अगर आप सिप के जरिये निवेश कर 1 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप ₹5,000 या ₹10,000 की मंथली SIP से कितने साल में यह लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे।

सिप में औसतन 12% का रिटर्न

SIP ने निवेशकों को लगभग 12% का रिटर्न दिया है। इसका मतलब यह है कि अगर 5,000 रुपये की एक साधारण SIP को भी लंबे समय तक बिना छेड़े छोड़ दिया जाए, तो यह काफी बड़ी रकम बन सकती है। अगर कोई व्यक्ति 1 करोड़ रुपये का एक फंड बनाना चाहता है, तो उसे SIP के जरिए ऐसा करने में कितना समय लगेगा? इसका जवाब उनके निवेश की अवधि, जोखिम उठाने की क्षमता और SIP योगदान पर निर्भर करता है।

उदाहरण के लिए, अगर कोई 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहता है, तो 5,000 रुपये की SIP और 10,000 रुपये की SIP के मामले में इसमें कितना समय लगेगा? आइए समझते हैं—

5,000 रुपये की SIP:
  • मंथनली SIP राशि: 5,000 रुपये
  • निवेश की अवधि: 27 साल
  • रिटर्न की अनुमानित दर: 12%
  • निवेश की गई राशि: 16,20,000 रुपये
  • अनुमानित रिटर्न: 91,91,565 रुपये
  • कुल अनुमानित फंड: 1,08,11,565 रुपये
10,000 रुपये की SIP:
  • SIP राशि: 10,000 रुपये
  • निवेश की अवधि: 21 साल
  • रिटर्न की अनुमानित दर: 12%
  • निवेश की गई राशि: 25,20,000 रुपये
  • अनुमानित रिटर्न: ₹79,10,067 रुपये
  • कुल अनुमानित फंड: 1,04,30,067 रुपये
हालांकि, यह फिक्स नहीं है कि इतना ही रिटर्न मिलेगा। सिप का रिटर्न बाजार की चाल पर निर्भर करता है। ऐसे में इसमें बदलाव की पूरी संभावना है।

स्टेप-अप SIP एक बेहतर विकल्प

अगर आप कम समय में बड़ा फंड जमा करना चाहते हैं तो आप स्टेप-अप SIP का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आपको अपना निवेश (योगदान) भी बढ़ाना होता है। स्टेप-अप SIP से आप कम समय में बड़ा फंड जमा कर सकते हैं।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article