RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 Begins: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आज (19 अगस्त) से राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 2025 शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको rpsc.rajasthan.gov.in पर जाने की जरूरत है। बता दें, राजस्थान में होने वाली ये एक बड़ी भर्ती है। ये एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को वरिष्ठ शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 Last Date
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2025 है। उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, आरपीएससी का लक्ष्य राज्य में वरिष्ठ शिक्षक के 6500 रिक्त पदों को भरना है।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 How to Apply
आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक रिक्तियों के लिए आवेदन करने का तरीका देखें:
चरण 1: आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 Apply Online Link पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा।
चरण 4: पंजीकरण के बाद, अपने खाते में लॉग इन करें।
चरण 5: आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: सबमिट पर क्लिक करें।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 Eligibility
इस पद के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों के पास इस भर्ती अभियान में आवेदन कर रहे विषय में स्नातक या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच है।
RPSC Senior Teacher Vacancy 2025
सामान्य (अनारक्षित) / पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग-गैर क्रीमी लेयर / अत्यंत पिछड़ा वर्ग-गैर क्रीमी लेयर / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / सहरिया आदिम जनजाति) और विकलांग व्यक्तियों के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
