RPSC Rajasthan Grade 2 Teacher Recruitment 2025: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए काम की (Rajasthan Grade 2 Teacher Recruitment 2025) खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अध्यापक के 6500 पदों पर भर्ती (Rajasthan Teacher Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (RPSC Teacher Grade 2 Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 19 अगस्त से लिंक एक्टिव कर (RPSC Teacher Recruitment) दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2025 है। यहां आप आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RPSC Grade 2 Teacher Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में स्नातक और बीएड होना जरूरी है। साथ ही यहां विषयवार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
RPSC Rajasthan Grade 2 Teacher Recruitment 2025 Apply Online
- सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Grade 2 Teacher Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
Rajasthan Teacher Recruitment 2025: आयु सीमा
सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 600 रुपयेअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन - 400 रुपये
RPSC Grade 2 Teacher Recruitment 2025 Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट्र वेरिफिकेशन
RPSC Grade 2 Teacher Recruitment 2025: पेपर पैटर्न
आरपीएससी ग्रेड 2 शिक्षक भर्ती के लिए दो परीक्षा होगी। पेपर 1 में जियोग्राफी, हिस्ट्री, कल्चरल एंड जनरल नॉलेज ऑफ राजस्थान, करंट अफेयर्स व जनरल नॉलेज ऑफ द वर्ल्ड एंड इंडिया से सवाल पूछे जाएंगे। यहां 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
