जॉब्स

RPSC Recruitment 2024: कृषि विभाग में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.5 लाख से ज्यादा, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

RPSC Agriculture Department Recruitment 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 241 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऐसे में जो इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Image

राजस्थान में सरकारी नौकरी 2024

Photo : Times Now Digital

RPSC Agriculture Department Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भारती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 241 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऐसे में जो इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से ज्यादा इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए 19 नवंबर 24 तक का समय दिया गया है। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो उम्मीदवार पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RPSC Recruitment Application ऐसे भरें फॉर्म

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर RPSC Various Agriculture Department Post Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन के बाद प्रिंट ले लें।

पदों के अनुसार योग्यता

राजस्थान के कृषि विभाग में इस वैकेंसी के माध्यम से असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर के 125 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के 18 पदों में भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए।

सैलरी डिटेल्स

बता दें की राजस्थान के कृषि विभाग में निकली इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 11 से लेकर पे लेवल 14 के आधार पर सैलरी मिलेगी। पे लेवल 11 में सैलरी 67, 000 से 1,51,000 रुपए तक होती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article