जॉब्स

RBI Recruitment 2024: ग्रेजुएट के लिए रिजर्व बैंक में वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

RBI Grade B Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में ऑफिसर ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 94 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RBI Recruitment की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।

Image

RBI में वैकेंसी निकली है

Photo : iStock

RBI Grade B Recruitment 2024: रिजर्व बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती (RBI Sarkari Naukri 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। RBI की इस भर्ती के माध्यम से कुल 94 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन का तरीका, योग्यता, आयु और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

RBI Grade B Recruitment इस दिन तक करें अप्लाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

RBI Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RBI Officers Grade B Notification 2024 ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर Apply Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RBI Officers Grade B Application कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मास्टर्स की डिग्री रखने वाले भी कुछ पद के लिए आवेदन के पात्र हैं। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र की बात करें तो 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं।

रिजर्व बैंक की इस भर्ती में फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए फीस 850 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग वाले 100 रुपये फीस जमा करने के बाद ही आवेदन कर सकेंगे। इसमें आवेदन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article