Rajasthan VDO Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जून से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किए जाने की संभावना है।
Rajasthan VDO Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for Rajasthan VDO Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
RSSB VDO Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
