Rajasthan Sarkari Naukri: अगर आप भी सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए 7,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
इन विषयों के शिक्षकों की होगी नियुक्ति
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में प्राथमिक विद्यालय के लिए कक्षा 1 से लेकर 5 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए कक्षा 6 से 8 तक का जिक्र किया गया है। खासतौर पर ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने रीट परीक्षा पास की है। इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से लेकर 5 तक के संस्कृत और सामान्य शिक्षा विभाग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक संस्कृत, हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामान्य विभाग, विज्ञान जैसे विषयों के लिए भी शिक्षकों की नियुक्त की जाएगी।
कितना है आवेदन का शुल्क?
इस भर्ती के लिए सामान्य ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं ओबीसी बीसी एससी एसटी और पीएचडी उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क 400 रुपये है। इस भर्ती के जरिये कुल 7759 पदों को भरा जाना है। आवेदन 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और 6 दिसंबर 2025 तक चलेंगे। चयन प्रक्रिया की बात करें तो भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के बाद चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के तहत वेतन दिया जाएगा।
