UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानी 10 नवंबर 2025 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या फिर उसे एडिट करने के लिए करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन किया है और आवेदन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बताते चलें कि करेक्शन विंडो आज यानी 10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर 2025 तक रात 12 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सिर्फ एक ही बार फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा। एक बार करेक्शन के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा। इसका मतलब है कि उम्मीदवार दूसरी बार फॉर्म में सुधार नहीं कर पाएंगे।
UGC NET December Correction Window में कैसे करें सुधार...
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ugc.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए
UGC NET DECEMBER 2025 Correction Window पर क्लिक करें। - इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर लें।
- इसके बाद आपसे करेक्शन फीस मांगी जाएगी, उसे जमा कर लें।
- अब सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
उम्मीदवार जन्मतिथि, कैटेगरी, पिता का नाम, माता का नाम बदल सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार खुद का नाम, जेंडर, फोटो और साइन, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, स्थायी और अस्थायी पता और एग्जाम सिटी में बदलाव नहीं कर सकते हैं।
क्यों कराई जाती है यूजीसी नेट परीक्षा? UGC NET Exam
यूजीसी नेट परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिये उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।
