बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office: रणबीर-यश स्टारर की कमाई में आई 45% की गिरावट, सिंगल डिजिट में किया बिजनेस

Ramayana Box Office Collection Day 21: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की कमाई में अब बॉक्स ऑफिस पर गिरावट देखने को मिल रही है। 21वें दिन इस मूवी ने 45% की गिरावट दर्ज कराई है।

Image

'रामायण' की कमाई में आई गिरावट (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) को रिलीज हुए अब 21 दिन हो गए हैं। तीन हफ्तों से यह फिल्म घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मगर अब 21वें दिन फिल्म ने बड़ी गिरावट दर्ज कराते हुए सिंगल डिजिट में कमाई की है। इसके बावजूद फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ के नेट कलेक्शन का आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच गई है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 21वें दिन कितने रुपये कमाए हैं।

यहां देखिए 21वें का 'रामायण' का कलेक्शन

'रामायण' ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया है। सैकनिल्क द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 'रामायण: पार्ट 1' ने रिलीज के 21वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 9.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। बुधवार को देशभर में 14,886 शोज रखे गए थे। इस मूवी ने इंडिया में 982.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,170.85 करोड़ बताया जा रहा है।

मंगलवार को इस मूवी ने 17.45 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी के 21वें दिन के कलेक्शन में अब 45% का ड्राप देखने को मिला है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' भारतीय पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं जबकि साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता रानी कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ और काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में नजर आ रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article