Rajasthan Police SI Final Result 2023 Declared at rpsc.rajasthan.gov.in, Sarkari Result 2023: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (Rajasthan Police SI Result 2023) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर 2021 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर (Rajasthan Police SI Final Result) सकते हैं। बता दें इसके लिए कुल 7 लाख 50 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 859 पदों के लिए आयोजित की गई थी।
इसके लिए 20 जुलाई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। वहीं 24 दिसंबर 2021 को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। इसमें कुल 20 हजा 359 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 12 फरवरी से 18 फरवरी 2022 के बीच पीईटी यानी शारीरिक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Police SI Final Result 2023: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Police SI Final Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ के तौर पर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम दर्ज करें।
- यदि पीडीएफ में आपका नाम प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवार डायरेक्ट सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात कर दिए जाएंगे। हालांकि इससे पहले ट्रेनिंग के दौर से अभ्यर्थियों को गुजरना होगा।
