जॉब्स

RRB NTPC Recruitment 2024: आ गई रेलवे में क्लर्क की बंपर वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

RRB NTPC Clerk Recruitment 2024 for 12th Pass: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) में क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आरआरबी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे में कुल 3445 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Image

रेलवे में 12वीं पास के लिए वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

RRB NTPC Clerk Recruitment 2024 for 12th Pass: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) में बंपर वैकेंसी निकली है। 12वीं के बाद रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3445 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। इसमें आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही होगी। यहां वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।

RRB NTPC 10+2 Recruitment: वैकेंसी डिटेल्स

रेलवे में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (RRB NTPC) के तहत होने वाली है। इसमें नीचे बताए पदों पर भर्तियां होंगी-

पोस्ट का नामपदों की संख्या
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क2022 पद
ट्रेन क्लर्क72 पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट361 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट990 पद
कुल3445

RRB NTPC Vacancy के लिए कैसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही Recruitments सेक्शन में जाना होगा।
  • अब NTPC कैटेगरी पर जाएं।
  • अगले पेज पर RRB NTPC Under Graduate Level Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration Here के लिंक पर जाएं।
  • पहले मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

RRB NTPC Clerk Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

रेलवे की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए 250 रुपये फीस है। महिला और दिव्यांग वर्ग वाले भी 250 रुपये से आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे में Commercial Cum Ticker Clerk और ट्रेन टिकट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना जरूरी होगा। इसके अलावा अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 12वीं पास के साथ हिंदी इंग्लिश टाइपिंग स्पीड भी मांगी गई है। उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 33 साल से कम होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article