जॉब्स

Railway Apprentice Recruitmet 2025: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका! अप्रेंटिस के 2162 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Railway Apprentice Recruitmet 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने उत्तर पश्चिमी रेलवे के अप्रेंटिस के 2162 पदों पर वैकेंसी (Railway Apprentice Recruitmet 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Apprentice Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2025 है। यहां आप रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Railway Apprentice Recruitmet 2025: रेलवे अप्रेंटिस के 2162 पदों पर निकली वैकेंसी

Railway Apprentice Recruitmet 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने उत्तर पश्चिमी रेलवे के अप्रेंटिस के 2162 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Railway Apprentice Recruitmet 2025) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Apprentice Recruitmet) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 30 सितंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां आवेदन की 3 अक्टूबर 2025 से शुरू हई थी। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2025 थी। यहां आप रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Apprentice Qualification: क्वालिफिकेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उत्तर पश्चिमी रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Railway Apprentice Age Limit: रेलवे अप्रेंटिस एज लिमिट

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age) - 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Maximum Age) - 24 साल

ध्यान रहे यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Railway Apprentice Recruitmet 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले rrcjaipur.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RRC North Western Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Railway Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग (General Categor)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 100 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)/ ईबीसी (EBC)/ट्रांसजेंडर (Transgender) - 00

यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के जरिए ऑनलाइन अपना शुल्क जमा कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article