जॉब्स

PNB Recruitment 2024: छूट न जाए मौका, पीएनबी में ग्रेजुएट के लिए 2700 वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Punjab National Bank Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को PNB Bank की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाना होगा। इस भर्ती के माध्यम से अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्तियां होंगी।

Image

पीएनबी में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Punjab National Bank Recruitment 2024: ग्रेजुएशन के बाद बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। बैंक में सरकारी नौकरी (Government Job in Banks) के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2700 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस भर्ती (PNB Apprentice Recruitment 2024) के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को होगा। ऐसे में जो इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर लें।

PNB Apprentice Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- pnbindia.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब PNB Apprentices Recruitment 2024 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स फीड करके पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

PNB Apprentice Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 944 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 708 रुपये देने होंगे। इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 472 रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

ऑनलाइन होगी परीक्षा

पीएनबी अप्रेंटिस परीक्षा एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा प्रक्रिया में आयोजित की जाएगी। इसमें कंप्यूटर ज्ञान, मात्रात्मक और तर्क योग्यता, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य/वित्तीय जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे। हर एक आवेदक को निर्धारित समय और दिन पर ऑनलाइन परीक्षा पूरी करने के लिए अपने कैमरे वाले डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन का उपयोग करना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article