जॉब्स

Patna High Court Recruitment 2025: पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों पर निकली वैकेंसी, आज से करें आवेदन

Patna High Court Recruitment 2025, Patna High Court Stenographer Vacancy 2025: पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती (Patna High Court Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना आवेदन (Patna High Court Vacancy) कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2025 है। यहां आप पटना हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Patna High Court Recruitment 2025: पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर निकाली वैकेंसी

Patna High Court Recruitment 2025, Patna High Court Stenographer Vacancy 2025: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Patna High Court Recruitment 2025) खबर है। पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेनोग्राफर के कुल 111 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Patna High Court Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 21 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2025 है। यहां आप हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Patna High Court Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन

पटना हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश में शॉर्टहैंड और टाइपिं आनी अनिवार्य है। साथ ही इसका सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। यहां आपकी स्पीड कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।

Patna High Court Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा

वहीं पटना हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल अनिवार्य है। साथ ही यहां कैटेगिरी वाइज अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Patna High Court Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Patna High Court Stenographer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां अपने सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Patna High Court Recruitment 2025 Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

बता दें पटना हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। ध्यान रहे लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी स्किल टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article